Press "Enter" to skip to content

बिहार दिवस 2024: 112 साल का हुआ बिहार, जानिए क्यों खास है आज का दिन.?

बिहार दिवस: प्रति वर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। यह दिन बिहार राज्य के गठन का प्रतीक है। यह प्रदेश पहले ग्रेटर बंगाल का हिस्सा था। बिहार दिवस का वार्षिक आयोजन नीतीश कुमार की पहल के तहत 2010 में शुरू हुआ। तब से हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। बिहार दिवस भारत के अलावा दुनिया कई देशों में मनाया जाता है क्योंकि बिहार के लोग कई देशों में रहते हैं। लेकिन, इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में लागू आचार संहिता के कारण इस साल 22 मार्च को बिहार दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम नहीं होंगे।

Preparations for Bihar Day complete, after three years a grand program will  be organized, know what is special this time ann | बिहार दिवस की तैयारियां  पूरी, तीन साल बाद होगा भव्य

वहीं, बिहार दिवस पर सभी जिलों में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्यक्रम होंगे। साथ ही विभाग अपने स्तर पर आयोजन करेगा। वैसे तो राजधानी पटना में बिहार दिवस पर राज्य स्तर पर गांधी मैदान और आस-पास के सभागारों में भव्य कार्यक्रम होते रहे हैं। इस राजकीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति भी होती रही है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। लेकिन, इस बार कोई बड़ा या भव्य कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाएगा।

जानकारी हो कि, बिहार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2010 से शुरू हुआ और हर साल होता रहा है। वहीं, वर्ष 2012 में बिहार शताब्दी दिवस मनाया गया था। बता दें कि शिक्षा विभाग इस समारोह का नोडल है जबकि सरकार के अन्य विभागों की भी इसमें भागीदारी होती रही है। इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाये रखेंगे। हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे तथा बिहार के गौरव को और आगे बढ़ाएंगे।

आपको बताते चलें कि, बिहार महापुरुषों और सूफी संतों की धरती रही है। बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली है। महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति यहीं हुई थी। भगवान महावीर का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और निर्वाण यहीं हुआ। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी महाराज, सिखों के 9वें गुरु तेगबहादुर जी महाराज भी यहां आये थे। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म भी यहीं हुआ था। वर्ष 2017 में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 350वां प्रकाशपर्व धूमधाम से यहां मनाया गया था। प्रकाव पर्व का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *