Press "Enter" to skip to content

बनारस में होने वाली सीएम नीतीश की रैली हुई रद्द, गिरिराज सिंह ने साधा बड़ा निशाना!

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बनारस में 24 दिसंबर को होने वाली रैली रद्द हो गई है। लेकिन, इस पर जारी सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी के कई नेता इसे लेकर नीतीश कुमार और जदयू पर हमलावर हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर खुद  रैली रद्द करने का आरोप लगाया है। इसके साथ उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार हमला किया है। कहा है कि अपना हिस्सा लेने के हिए और भ्रष्टाचार छिपाने के लिए ये लोग बैठक कर रहे हैं।

Nitish Kumar नहीं जाएंगे उत्तर प्रदेश, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में होने  वाली रैली टली, JDU ने ये बताई वजह - Nitish Kumar will not go to Uttar  Pradesh PM Modi

नीतीश कुमार की बनारस रैली रद्द होने पर गिरिराज सिंह ने निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी रैली में भीड़ नहीं जुटने वाली थी। वहां कैंप करके इनके नेता अपनी ताकत आजमा रहे थे। इसलिए अपने कार्यक्रम को खुद कैंसिल कर दिया। इंडिया गठबंधन पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार छुपाने के लिए बैठक पर बैठक की जा रही है। इससे कुछ नहीं मिलने वाला है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में पुरानी कहावत है कि रोने का मन हुआ तो आंख में गड़ा खुट्टी। बनारस में इनको आदमी तो मिल ही नहीं रहा था। भीड़ नहीं जुटने वाली थी। इसलिए रैली को रद्द कर दिया।  और इसका क्या कारण है। गिरिराज सिंह ने जेडीयू नेताओं द्वारा बीजेपी पर रैली के लिए आदेश नहीं देने के आरोप को सीरे से खारिज कर दिया।तंज करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि घोड़ा के साथ-साथ मेंढक भी नाल ठोकवाने चले हैं।  इशारे में उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को घोड़ा तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मेंढक बता दिया।

इंडिया गठबंधन की आगामी बैठक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस बैठक में देश के लिए कुछ करने की मंशा नहीं है। बल्कि आपस में हिस्सेदारी के लिए बैठक है। यह लोग देश को झांसा दे रहे हैं।  जो लोग भ्रष्टाचार में फंसे हैं उनको बचाने और आपस में शेयर बांटने के लिए बैठक कर रहे हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *