Press "Enter" to skip to content

अयोध्या के बाद सीतामढ़ी, सीता के जन्मस्थान पुनौरा धाम पर 72 करोड़ खर्च करेगी नीतीश सरकार

सीतामढ़ी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां सीता के जन्मस्थान के विकास के लिए 72 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीता मंदिर के विकास के लिए सरकारी योजना की मंजूरी से जिला में हर्ष है। पुनौरा धाम में सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण से यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूपी के अयोध्या में रामलला के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर बन रहा है जिसका जनवरी में उद्घाटन होना है। बिहार पर्यटन निगम इस काम को दो साल में पूरा करेगा।

अयोध्या के बाद सीतामढ़ी, सीता के जन्मस्थान पुनौरा धाम पर 72 करोड़ खर्च करेगी नीतीश सरकार

कैबिनेट से पास योजना में पुनौरा धाम के विकास में स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करने की बात कही गयी है। योजना के अनुसार 72.47 करोड़ की राशि से पुनौरा धाम को विश्वस्तरीय सुविधा से लैश और सुसज्जित किया जाएगा। इसके तहत कॉलम युक्त कोलोनेड परिक्रमा पथ का निर्माण, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, जानकी महोत्सव क्षेत्र का विकास किया जाएगा। मंदिर परिसर में सुदंर वास्तुशिल्प से सुस्सजित दीवारें होंगी। मंडप व आंतरिक सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंदिर में आने वाले स्थानीय व बाहरी श्रद्धालुओं के वाहनों लगाने के लिए अत्याधुनिक पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए आवासन, खान-पान आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।

 

थ्रीडी एनिमेशन शो का भी होगा निर्माण

मंदिर परिसर में मां सीता पर आधारित थ्रीडी एनिमेशन शो का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही डिस्प्ले कियोस्क व पाथ वे भी बनाया जाएगा। बच्चों के लिए अलग से प्ले एरिया डेवलप किया जाएगा। जिससे बच्चें खेल-खेल में मां सीता के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। वहीं पूरे मंदिर परिसर में बेहतर भित्त चित्र, कला, मूर्तिकला एवं अन्य कलात्मक कार्य किए जाएंगे। जिससे की पर्यटक आकर्षित हो। इन कलाओं के माध्यम से मां सीता के जीवन की भी जानकारी होगी। साथ ही लैंडस्केपिंग व थिमेटिक गेट भी बनाएं जाएंगे। इन योजना को आगामी दो साल में पूर्ण करने की संभावना जतायी गयी है।

ayodhya ram mandir bhumi pujan live updates festive atmosphere in mithila 5000 lamps will be lit in sitamarhi | Ram Mandir Bhoomi Poojan: राम के ससुराल में उत्सव का माहौल, सीतामढ़ी में जलाये जायेंगे 5000 दीये

ज्ञान व अध्यात्म की धरती है मिथिला

मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मिथिला ज्ञान एवं अध्यात्म की गौरव भूमि रही है। माता सीता जी की जन्मस्थली होने की वजह से यह भूभाग और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। धार्मिक गाथाओं में भगवती सीता को सौभाग्य की देवी और माता लक्ष्मी का अवतार भी कहा गया है। शक्ति, सेवा, संयम, सद्भाव एवं समर्पण से परिपूर्ण माता सीता का जीवन संपूर्ण नारी सशक्तिकरण का प्रतीक और संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को आभार जताया। उन्होंने बताया कि इसका कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जायेगा। योजना को आगामी 24 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है जिससे की जिले में एक तीर्थस्थल के साथ बेहतर पर्यटक स्थल विकसीत हो सके। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार मां जानकी के प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम को पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयास कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *