Press "Enter" to skip to content

अगुवानी पुल फेरो गिरल भरभराय… बिहार ब्रिज हाद’से पर भोजपुरी गायक छैला बिहारी का सुरीला तंज

खगड़िया: बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने पर जमकर राजनीति हो रही है। इस बीच भोजपुरी गायक छैला बिहारी ने भी गीत के जरिए पुल हादसे को लेकर भ्र’ष्टाचार और सरकार पर तंज कसा है। पुल हा’दसे पर छैला बिहारी का गीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह गीत उन्होंने अगुवानी गंगा घाट पर जाकर गाया है, जहां रविवार को निर्माणाधीन पुल भरभराकर नदी में गिर गया था।

अगुवानी पुल फेरो गिरल भरभराय... बिहार ब्रिज हादसे पर भोजपुरी गायक छैला बिहारी का सुरीला तंज, Video

खगड़िया जिले के रहने वाले लोक गायक छैला बिहारी सोमवार शाम अपनी टीम के साथ अगुवानी गंगा घाट पहुंचे। जहां उन्होंने गाजे-बाजे के साथ महफिल सजाई। छैला बिहारी के पहुंचते ही आसपास से लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने गीत “अईसन न्यूज देबौ जैभो हड़बड़ाय, अगुवानी पुल फेरो गिरल भरभराय, एक साल पहले गिरल रहे तूफान में, खूब मीडियाबाजी होले रहे” गाकर समा बांध दिया।

छैला बिहारी ने अपने गीत के जरिए भ्र’ष्टाचार पर भी तंज कसा। बता दें कि लोक गायक छैला बिहारी लोकगायन के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। अपने जिले के विकास के लिए 2007 में गोगरी जमालपुर से पटना तक पदयात्रा भी कर चुके हैं। वहीं, 2013 में धमारा घाट रेल हादसा के बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन एवं कात्यायनी मंदिर के विकास के लिए आंदोलन किया था।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *