Press "Enter" to skip to content

मेमोरी लॉस सीएम हैं नीतीश, सम्राट चौधरी बोले- ‘नीतीश मुक्त बिहार बनाना जरूरी’

छपरा: मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान चला रही है. बुधवार को बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी छपरा पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. सबसे पहले महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उनका स्वागत किया. उसके बाद छपरा के प्रेक्षा गृह में सम्राट चौधरी का अभिनंदन किया गया.इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले नौ सालों में जो काम किया है उससे काफी विकास हुआ है. केंद्र और बिहार दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार बनेगी.

वहीं सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. प्रतिदिन पूरे बिहार में बीस से ज्यादा लोगों की हत्या हो रही है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नकारा साबित हो रहा है. सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा बिहार में प्रशासन संभल नहीं रहा है और वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. पूरे बिहार का प्रशासन बालू और दारू में व्यस्त है और नीतीश कुमार पूरी तरह से फ्यूज बल्ब हो चुके हैं.

वहीं इस कार्यक्रम में सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और भाजपा के सभी नेता उस्पथित थे. भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा पूरी बहुमत के साथ केंद्र और राज्य में सरकार बनाएगी. वहीं जब रूडी से पूछा गया कि बिहार में बीजेपी का सीएम चेहरा क्या आप होंगे तो उन्होंने इस सवाल का गोलमोल जवाब दिया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *