Press "Enter" to skip to content

शिक्षा व्यवस्था पर लालू-नीतीश को पीके ने घेरा, कहा- एक ने खोला चरवाहा स्कूल, दूसरे ने सबको बना दिया चरवाह

पटना: बिहार में सियासी उठापटक के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा जारी है। यात्रा के 164वें दिन का आगाज सारण के हुस्सेपुर पंचायत से हुआ। इस भारी तादाद में लोग यात्रा में शामिल हुए। बिहार की खस्ताहाल शिक्षा व्यवस्था के लिए पीके ने एक बार फिर से लालू यादव और नीतीश कुमार पर हमला किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर बिहार की जनता को अनपढ़ बना दिया है। लालू यादव ने अपने कार्यकाल में चरवाह स्कूल खोले थे। और अब नीतीश कुमार ने तो शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। और सबको चरवाह बना दिया है। बिहार में नाम के स्कूल, कॉलेज हैं। लेकिन पढ़ाई का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। इसी लिए बिहार पिछड़ा हुआ है। बिहार में लोग अपनी चिंता छोड़ देश की राजनीति की चिंता करते हैं। लेकिन देश तब मजबूत होगा जब आप अपनी और परिवार की चिंता करोगे।

शिक्षा व्यवस्था पर लालू-नीतीश को पीके ने घेरा, कहा- एक ने खोला चरवाहा स्कूल, दूसरे ने सबको बना दिया चरवाह

बिहार की जनता को भी कोसा 
इस मौके पर प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता को भी कोसा, और कहा कि यहां कि जनता को 50 सालों से ठ’गा जा रहा है। कोई नेता एक बार ठग लेगा, दो बार, लेकिन जब बार-बार कोई ठग लेता है तो दोष बिहार की जनता का ही है। नौकरी के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। 10 साल नौकरी का वादा बिहार सरकार ने किया था। लेकिन कब मिलेगी कोई नहीं जानता। बिहार को जंगलराज के अलावा कुछ नहीं मिला।  

16 किमी की पदयात्रा की
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता को जाति-धर्म के आधार पर वोट नहीं देना चाहिए। उन्हें शिक्षा रोजगार और खेती को सुधारने के लिए वोट करना चाहिए। वरना बिहार की बदहाली को कोई नहीं बदल सकता। प्रशांत किशोर ने इस दौरान 16 किमी की पदयात्रा की जो 16 गांवों से गुजरी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *