Press "Enter" to skip to content

महागठबंधन रैलीः पूर्णिया की रंगभूमि पर ढाई घंटे तक चलेगा सियासी दंगल, नीतीश का बड़ा ऐलान क्या?

पूर्णिया: पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में केंद्र सरकार को घेरने के लिए महागठबंधन की महारैली कुछ देर में शुरू होने वाली है। महागठबंधन के नेता महारैली में एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटान का दावा भी कर रहे हैं। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सियासी ताकत दिखाने के साथ केंद्र सरकार को क्षेत्रीय दलों की औकात बताने में महागठबंधन कोई कसर नहीं छोड़ने वाला है।

मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी समेत सात दलों के प्रदेश स्तर के नेताओं के अलावा बिहार के एक दर्जन से अधिक मंत्री भी मंचासीन रहेंगे। लालू प्रसाद भी सीमांचल और कोसी समेत आठ जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं से वर्चुअल तौर पर मुखातिब होंगे।

इस बीच बिहार के राजनैतिक गलियारे में एक चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर महारैली के मंच से बड़ा ऐलान हो सकता है। बिहार में महागठबंधन बनने के साथ ही कहा जाने लगा कि नीतीश कुमार अब देश की कमान संभालेंगे। बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार काफी कुछ कर चुके हैं। कई राजनेताओं से मिलकर नीतीश उन्होंने अपनी बात कही।

समाधान यात्रा में अक्सर एक नारा लगाया गया कि देश का पीएम कैसा हो- नीतीश कुमार जैसा हो। संभव है कि आज महारैली के मंच से यह ऐलान हो जाए कि नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से पीएम का चेहरा होंगे। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि महागठबंधन की रैली के बैनर पोस्टर से कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को अलग रखा गया। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के अलावे किसी को भी पीएम उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं है।

रंगभूमि में ढाई घंटे तक सियासी दंगल  :

रंगभूमि मैदान में ढाई घंटे तक सियासी दंगल होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11.15 बजे पटना से पूर्णिया के लिए रवाना होंगे। वह 12.30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में हेलीपेड पर उतरेंगे। यहां से सीधे महागठबंधन की महारैली में शामिल होने मंचासीन होंगे। तीन बजे वह पूर्णिया से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। 4.15 बजे वह पटना पहुंच जाएंगे। इस दौरान मंच से ढाई घंटे तक महागठबंधन के नेता केंद्र सरकार पर सियासी तीर चलाएंगे।

महारैली में ये रहेंगे मौजूद 

महारैली में मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, मंत्री अशोक चौधरी, तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, लेशी सिंह, शाहनवाज आलम, ललित यादव, आफाक आलम, शाहनवाज आलम, जमा खान, जितेंद्र कुमार राय, रामानंद यादव समेत कई अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, प्रदेश स्तर के नेता मौजूद रहेंगे।

Share This Article
More from PURNIAMore posts in PURNIA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *