Press "Enter" to skip to content

पूर्णिया में विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, राममय हुआ शहर 

विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ द्वारा महामाया स्थान लाइन बाजार शिव मंदिर परिसर से विशालकाय रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। रामभक्तों के सर पर पगड़ी, हाथों में शस्त्र, और जय श्री राम के नारों से पूर्णिया शहर गूंज उठा।

शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए दर्जनों चार पहिया वाहन के साथ रोड सो भी किया गया। इनके साथ सैंकड़ों दो पहिया वाहन पर सवार रामभक्तों तथा कई कार्यकर्ताओं ने पैदल चलते हुए शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाई। इस चिलचिलाती धूप में भी रामभक्तों का जोश और उमंग देखने योग्य था।

वहीं रामभक्तों की सुरक्षा को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीमो आशीष गोस्वामी ने एसएन मेमोरियल इमरजेंसी अस्पताल के छह एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई। और शोभायात्रा की समाप्ति तक एसएन मेमोरियल के चिकित्सक साथ रहे।

इस मौके पर शोभायात्रा में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार भी उपस्थित रहे। रामनवमी शोभायात्रा शांति पूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए सभी रामभक्त कार्यकर्ताओं के साथ पूर्णिया प्रशासन का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

साथ ही, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीमो आशीष गोस्वामी सभी कार्यकर्ता, वरिष्ठ पदाधिकारियों, महिला मोर्चा भगवा शेरनी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बेगानी, पूर्णिया जिला अध्यक्ष रागिनी मिश्रा, पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष किरण देवी एवं पूर्णिया युवा जिला अध्यक्ष विजय कुमार के सहयोग से भव्य शोभायात्रा सफल रही।

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *