Press "Enter" to skip to content

धान की खरीद नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने धान में लगाई आ’ग, जमकर किया हं’गामा

बेगूसराय: धान की खरीद अब तक नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने आज धान क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा मचाया और धान को आ’ग के हवाले कर दिया। इसस दौरान क्रय केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद जिला प्रशासन को इस बात की सूचना दी गयी। बेगूसराय में धान की अधिप्राप्ति नहीं होने से नाराज किसानों ने पैक्स के सामने ही धान ज’लाकर विरोध प्रद’र्शन किया। सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र पर आज किसानों ने जमकर हंगा’मा किया। धान की खरीदारी न के किए जाने व खरीदारी में अनियमितता का आ’रोप लगाया।

दरअसल धन अधिप्राप्ति का आज अंतिम दिन था, जिस वजह से दर्जनों किसान ट्रैक्टर पर धान की बोरियों लेकर पैक्स में बेचने पहुंचे थे लेकिन पैक्स के द्वारा धान की अधिप्राप्ति नहीं की गई। क्योंकि सरकार द्वारा खरीदारी के लक्ष्य को पहले ही पूरा करा कर लिया गया था इस वजह से किसानों का धान नहीं खरीदा गया। इससे नाराज किसानों ने पैक्स के सामने ही धान की बोरियों आग में डालकर ज’लाने लगे।

किसान ट्रैक्टर के साथ धान बेचने पहुंचे थे लेकिन जब उनका धान नहीं खरीदा गया तो आग में धान की बोरियां को ज’लाने लगे। मटिहानी प्रखंड के साफापुर पैक्स के अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि साफापुर पंचायत का 1281 क्विंटल लक्ष्य निर्धारित था जो एक महीना पहले ही पूरा हो गया। लक्ष्य बढ़ाने के लिए कई बार जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया लेकिन लक्ष्य नहीं बढ़ाया गया।

इस वजह से धान की खरीदारी नहीं की जा रही है इसी से नाराज किसान यहां पर बेचने पहुंचे थे और जब नहीं खरीदा गया तो आ’ग के हवाले करने लगे। पैक्स अध्यक्ष के द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई है अब देखना होगा कि किसानों की धान खरीदी जाती है या नहीं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *