Press "Enter" to skip to content

बिहार: इंटरनेशनल फुटबॉलर से रे’प की कोशिश, आरो’पी बोला- ज्यादा खिलाड़ी बनती हो…इज्जत लू’ट लेंगे

सिवान:  बिहार में अपरा’धियों और बद’माशों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से ह’त्या, छिन’तई, लू’ट और बला’त्कार की घ’टनाएं निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के सीवान से निकल कर सामने आया है। जहां एक इंटरनेशनल फुटबॉलर से रे’प की कोशिश की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीवान की रहने वाली एक इंटरनेशनल महिला फुटबॉलर के साथ रे’प के कोशिश की गई। आरो’पी युवक ने उससे ध’मकी भरे लहजे में यह भी कहा कि,तुम बहुत खिलाड़ी बनती हो। तुम्हारी इज्जत लू’ट लूंगा और उसके बाद लड़की को घसी’टकर खेत में ले गया। जिसके बाद महिला फुटबॉलर ने शोर मचाना शुरू कर दिया।  जिसके बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर आस- पास की महिलाएं दौड़ी तो युवक लड़की की पि’टाई करके भाग गया।

 

बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र का है। जहां  20 साल की महिला खिलाड़ी ने डीएम अमित कुमार पांडेय से मिलकर शिकायत  है कि, उसके साथ गांव के ही रहने वाले एक युवक ने गंदे कामों को अंजाम देने की कोशिश की है। लड़की ने बताया कि,वह बिहार के अलावा देश के कई भागों में फुटबॉल खेल चुकी है। वह स्पेशल ओलिंपिक खेलने अमेरिका तक गई है। कई मेडल जीते हैं। वह सीवान के ही एक खेल एकेडमी की स्टार फुलबॉलर है।

लड़की ने बताया कि, वह गांव में ही टहल रही थी। इसी दौरान गांव के ही बिट्टू कुमार यादव ने उसे पकड़ लिया। घसी’टते हुए सरसों के खेत में ले गया। फिर जबरदस्ती करने की कोशिश की। गाली देते हुए कहा कि तुम ज्यादा खिलाड़ी बनती हो, इ’ज्जत लू’ट लेंगे। हालांकि जब इसने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और चीख सुनकर आसपास की महिलाएं खेत की तरफ दौड़ीं। तो आरोपी ने उसके सिर और सीने पर लात-घूंसों से पीटा। फिर वहां से भाग गया। आ’रोपी ने जाते-जाते पीड़िता को जान से मा’रने की धम’की भी दी।

इधर, इस मामले को लेकर जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने महिला खिलाड़ी को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। पीड़ि’ता ने मांग की कि आ’रोपी पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और उसे सजा मिले। पी’ड़िता बिहार फुटबॉल टीम की सदस्य है। कई बार नेशनल लेवल पर बिहार की ओर से खेल चुकी है। पीड़िता अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पी’ड़िता को खिलाड़ी बनाने में उसके परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है। उसके पिता ने भी पूरा सहयोग किया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FootballMore posts in Football »
More from SIWANMore posts in SIWAN »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *