Press "Enter" to skip to content

रोहतास: फिल्म ‘नायक’ की तर्ज पर 3 दिन की मुखिया बनीं बिहार की काजल

बिहार: अनिल कपूर की फिल्म नायक की तर्ज पर सोमवार से अगले तीन दिनों के लिए रोहतास की प्रखंड की हथिनी ग्राम पंचायत की मुखिया का कमान नौवीं की छात्रा काजल को सौंपी गई है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली काजल को ग्रामसभा की ओर से वर्तमान मुखिया की सहमति से नामित किया गया है। इस अवधि में वह विकास की फैसले ले सकती हैं।

26 जनवरी को हुई प्रतियोगिता जीती थी

वो रोपहथा गांव के किसान भगवान सिंह की पुत्री है। उनकी मां संगीता देवी गृहिणी है। फिल्म नायक में एक दिन के लिए सीएम बने अनिल कपूर ने तस्वीर बदल कर रख दी थी। अब उसी तर्ज पर काजल भी काम करने को उत्सुक हैं। 26 जनवरी को हथिनी पंचायत में छात्र-छात्राओं में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई थी। पुरस्कार था कि जो छात्र या छात्रा परीक्षा में अव्वल होंगी, उन्हें ग्रामसभा की ओर से वर्तमान मुखिया की सहमति से तीन दिनों के लिए पंचायत का मानक मुखिया बनाया जाएगा।

गांव को दिए टास्क, बनाई अलग कैबिनेट

काजल कहती हैं कि पंचायत की जो मूल समस्याएं हैं, उसे दूर करने की कोशिश करेंगी। पांच भाई बहनों में सबसे छोटी काजल आईएएस बनना चाहती है। काजल ने विकास के लिए अपनी अलग कैबिनेट भी बनाई है। और पंचायत को कई टास्क भी दिए हैं।

Share This Article
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *