Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर उठाई विशेष राज्य की मांग, कहा-हठधर्मिता छोड़े केंद्र सरकार

बक्सर: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से दोहराई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े। समाधान यात्रा के दौरान बक्सर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष राज्य के दर्जे का फायदा बताया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देती तो आज तस्वीर कुछ और होती।

जदयू और भाजपा का गठबंधन सिर्फ बिहार में, राष्ट्रीय स्तर पर हम साथ नहीं:  नी​तीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें क्या मालूम इस पिछड़ेपन का दर्द! उनका राज्य तो पहले से ही विकसित था। उन्होंने कहा कि अपनी हठधर्मिता छोड़े और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा देकर विशेष पैकेज देने से उस राज्य के साथ पूरे देश का विकास होगा।

सीएम नीतीश ने कहा कि किसी भी स्थिति में केंद्र सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। लेकिन इस मामले पर हठधर्मिता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जनता दल यूनाइटेड लंबे समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग कर रही है। इससे पहले जब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे तब भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग रखी गयी। एक बार फिर लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री ने यह बात उठाई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *