Press "Enter" to skip to content

बिहार में जा’नलेवा बनी कड़ाके की ठंड, प्लेटफार्म पर बैठे शख्स की गई जा’न

बेगूसराय: बिहार में पछुआ हवा के तेज होने के बाद से लगातार कनकनी बढ़ती जा रही है। इसके कारण अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक सूबे में ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

Begusarai Railway Station Bihar - YouTube

बिहार में शीतलहर अब जा’नलेवा होती जा रही है। बेगूसराय में भीषण शीतलहर और बढ़ते ठंड से लोगों की मौ’त भी होने लगी है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौ’त ठंड के कारण हो गई।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर श’व होने की सूचना रेलवे स्टेशन प्रबंधक के द्वारा बेगूसराय जीआरपी को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने मृ’तक के श’व को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृ’तक शख्स की पहचान नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मृ’तक शख्स की शिनाख्त की कोशिश में लगी है। पुलिस को आशंका है कि ठंड की वजह से ही इस व्यक्ति की मौ’त हुई है।

इसके पहले कल भी बरौनी स्टेशन के गुमटी नंबर 7 पर रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का श’व मिला था। उसकी भी मौ’त भीषण ठंड की वजह से होने की आशंका जताई गई थी। उसकी भी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। बता दें कि बेगूसराय में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिला प्रशासन की तरफ से अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *