बिहार में अब मॉनसून विदा होने वाला है। शरद ऋतु आने वाली है। प्रकृति से इसके संकेत मिलने लगे हैं। पटना सहित राज्य के कई जिलों में कास के फूलों की सफेदी दिख रही है। भारतीय संस्कृति में कास में फूल आने को मानसून की विदाई का संकेत मानते हैं।

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भी बिहार से मानसून की अगले एक हफ्ते में विदाई संभावित है। मौसमविद यह अनुमान कर रहे हैं कि 12 से 13 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम ग्रामीण इलाकों में सिहरन महसूस होने लगेगी।


इस हफ्ते कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश
इससे पहले मंगलवार और बुधवार को पटना सहित आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य के अधिकतर भाग में आंशिक बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। चंपारण के इलाके में एक दो जगहों पर भारी बारिश संभावित है। शेष भाग में मौसम धीरे धीरे साफ होगा। अगले एक हफ्ते में उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बनने के आसार हैं। 12 से 13 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम ग्रामीण इलाकों में सिहरन महसूस होने लगेगी और ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।























Be First to Comment