Press "Enter" to skip to content

ड्राइवर को झपकी आई और गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की डूबने से मौ’त

बिहार के खगड़िया जिले में शुक्रवार देर रात द’र्दनाक हाद’सा हो गया। पटना से पूर्णिया की ओर जा रही एक तेज र’फ्तार कार महेशखूंट थाना इलाके में बे’काबू होकर सड़क किनारे बने पानी के गड्ढे में जा गिरी। हा’दसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौ’त हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हा’दसा हुआ है। मृ’तकों में दो की पहचान हो गई है।

यह हाद’सा महेशखूंट थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर काजीचक ढाला के पास हुआ। गड्ढे में गिरने के बाद उसमें कार सवार तीनों लोग पानी में डूब गए। इस कारण वे जान बचाकर बाहर नहीं आ सके।

कार पर सवार लोग पटना से पूर्णिया जा रहे थे। मृ’तकों में पूर्णिया जिले के मरंगा थानान्तर्गत लालगंज गांव निवासी ओंकार भानु और नेवालाल चौक निवासी विनोद कुमार साह शामिल है। कार के ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है।

रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में गिरी, अगला हिस्सा बुरी तरह क्ष’तिग्रस्त

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एनएच 31 किनारे रेलिंग तो’ड़ते हुए उत्तर दिशा स्थित पानी भरे गढ्ढे में डूब गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षति’ग्रस्त हो गया। ड्राइवर के झपकी के कारण कार पर से संतुलन खो जाने से ये हा’दसा होना बताया जा रहा है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के मदद से शवों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दो श’वों की पहचान हो गई है। मृ’तक के परिजन को सूचना दे दी गई है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *