Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय गो’लीकांड पर बोले विजय सिन्हा- नीतीश से बिहार संभल नहीं रहा, चले हैं देश संभालने

बेगूसराय गो’लीकांड को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। विजय सिन्हा ने बुधवार को कहा कि बिहार संभल नहीं रहा है चले हैं देश संभालने। सीएम नीतीश कुमार उर्फ कुर्सी कुमार जब-जब कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करते हैं तो सूबे में आप’राधिक घ’टनाएं बढ़ जाती हैं। सिन्हा ने बेगूसराय सदर अस्पताल में गो’लीकांड में घा’यल हुए लोगों से मुलाकात की और बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।

बेगूसराय गोलीकांड पर बोले विजय सिन्हा- नीतीश से बिहार संभल नहीं रहा, चले हैं देश संभालने

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय में जिस तरह से गो’लीबारी कर एक की ह’त्या कर दी और 10 लोगों को गो’ली मा’रकर ज’ख्मी कर दिया है यह आ’तंकवाद का नया रूप में उभरा है। यह घोर निंदनीय है। 30 किलोमीटर तक अप’राधी गो’ली बरसाते रहे और पुलिस-प्रशासन मुंह देखते रहे। लखीसराय में सामूहिक दु’ष्कर्म, डकै’ती, मुंगेर में रेलकर्मी की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई। उसके बाद बेगूसराय में बाइक सवार अपरा’धियों ने गो’लीबारी कर पूरे बिहार को दहला दिया।

‘डीजीपी फोन नहीं उठाते’

सिन्हा ने कहा कि पुलिस-प्रशासन नाम की कोई चीज बची नहीं है। बायपास पर पुलिस की जिप्सी लगी रहती है लेकिन जनता को तबाह करने के लिए बाइक की चेकिंग की जाती है। जब बालू और दारू में अधिकारी को लगा देंगे तो कानून व्यवस्था फेल तो होना ही है। उन्होंने नीतीश कुमार से कहा कि अच्छे पदाधिकारी को लाइए और मनपसंद के अधिकारी को हटाइए। थाने की जब तक बोली लगाते रहेंगे इस तरह की घ’टनाएं बढ़ती रहेगी। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। डीजीपी फोन तक नहीं उठाते हैं। जंगलराज को हटाने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगाएगी।

नीतीश कुमार ने कभी संघर्ष नहीं किया : सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश टॉप लेवल पर सेवानिवृत्त अधिकारी को बैठा रहे हैं। उन्होंने कभी संघर्ष नहीं किया है। जंगलराज का आभास नीतीश कुमार को नहीं है। उसका ताप कभी नहीं देखे हैं। अराजकता को उबारने में भाजपा ने चाणक्य बनकर नीतीश कुमार को चंद्रगुप्त बनाया लेकिन आज वह भ्र’ष्टाचारी और अपरा’धियों के गोद में जाकर बैठ गए हैं। अप’राधी और भ्र’ष्टाचार सरकार में पुलिस प्रशासन और अधिकारी दबाव में आ गए हैं, बिहार को गुंडों के हवाले कर दिया गया है। सीएम नीतीश जंगलराज को जनता राज कहते हैं। लेकिन बिहार में गुंडाराज है।

नेता प्रतिपक्ष में गो’लीकांड के मृ’तक परिवार को मुआवजा देने और जख्मियों को भी सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी का चोला पहनकर परिवारवाद और स्वार्ठवाद के गोद में बैठ गए हैं। अब तो बिहार को बख्श दीजिए कुर्सी कुमार। जनता के सहयोग से नीतीश कुमार को हटाएंगे।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *