Press "Enter" to skip to content

नीतीश के बाद अब तेजस्वी का दिल्ली दौरा, कई नेताओं से करेंगे मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लौटने के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए निकल रहे हैं। तेजस्वी शुक्रवार शाम को पटना से दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी रहेंगी।

नीतीश के बाद अब तेजस्वी का दिल्ली दौरा, कई नेताओं से करेंगे मुलाकात; लालू-राबड़ी भी साथ

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव दिल्ली में कई दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान विपक्षी नेताओं से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं, लालू यादव का एम्स में इलाज भी चला, इसलिए उन्हें डॉक्टर को दिखाया जा सकता है।

हालांकि, आरजेडी की ओर से यह दौरा पूरी तरह पारिवारिक बताया गया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक लालू, राबड़ी और तेजस्वी पारिवारिक काम से दिल्ली जा रहे हैं। मगर इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार हाल ही में 2024 चुनाव के मद्देनजर विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर दिल्ली से लौटे हैं।

अब तेजस्वी यादव के दिल्ली में कई पार्टियों के नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम को गति दे सकते हैं।

अगले महीने आरजेडी अध्यक्ष का चुनाव

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांगठनिक चुनाव अगले महीने होने हैं। दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को सांगठनिक चुनाव प्रस्तावित हैं। पहले यह तारीख 10 और 11 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। इस दौरान पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *