Press "Enter" to skip to content

बुर्का पहनकर दिल्ली से बिहार पहुंची युवती, शादी से पहले बजरंग दल ने पकड़ा

बेतिया:  बिहार से लव जिहाद जैसा ही एक मामले सामना आया है. एक युवक से शादी करने दिल्ली से एक युवती नरकटियागंज आ पहुंची, लेकिन शादी से ठीक पहले वो पकड़ ली गई. युवती को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ कि युवक दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है. बताया जा रहा है कि लड़की बुर्का पहनकर कोर्ट पहुंची थी. आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है साथ ही लड़की के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है.

मामला नरकटियागंज से है जहां बुधवार को नरकटियागंज स्थित अनुमंडल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब कुछ युवक दो युवकों की पिटा’ई करने लगे. हं’गामा की खबर सुन एसडीपीओ वहां पहुंचे और दोनो युवकों को भीड़ से बचाकर अपने कार्यालय ले गये. दोनों भाई हैं और गौनाहा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं. वहीं एक लड़की को भी पुलिस अपने साथ ले गयी जो एक युवक से शादी करने के लिये दिल्ली से नकरकटियागंज पहुंची थी. पूछताछ के बाद एसडीपीओ ने सभी को शिकारपुर थाना भिजवा दिया है, जहां उनसे पड़ताल की जा रही है.

दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी कि हिन्दू लड़की बुर्का पहनकर मुस्लिम लड़की से शादी करने जा रही है. इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लड़की से पूछताछ शुरू की. पहले तो लड़की ने अपना नाम गलत बताया, लेकिन बाद में लड़की ने खुद सच बता दिया. दोनों युवकों से भी पूछताछ में जब अंतर दिखा तो लव जिहाद का मामला बताते हुए दोनों युवकों की भीड़ ने पिटाई शुरू कर दी.

बाद में पूछताछ में लड़की ने अपना हिंदू नाम बताया गया. उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और वह आलम नाम के युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करने दिल्ली से चलकर बिहार आयी थी. आलम के साथ पिटाई खाने वाला युवक उसका भाई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Share This Article
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *