Press "Enter" to skip to content

एयर एम्बुलेंस से दिल्ली जाएंगे ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, एम्स में होगा इलाज

बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। ऊर्जा मंत्री को पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह 11 बजे ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की फ्लाइट कुछ टेक्निकल समस्याओं के चलते रद्द हो गयी थी। ऊर्जा मंत्री शाम 4 बजे एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

एयर एम्बुलेंस से दिल्ली जाएंगे ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, एम्स में होगा इलाज

लंबे समय से अस्वस्थ हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव 
ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री बनने के बाद से ही अस्वस्थ हैं। पहले उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। जहां स्वास्थ्य में सुधार के बाद बिजेंद्र प्रसाद यादव का उनके घर पर ही इलाज चल रहा था। बीच बीच में हालत गंभीर होने पर डॉक्टर मौजूद रहते थे।

एम्स में होगा इलाज
लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने ऊर्जा मंत्री को दिल्ली एम्स रेफर किया है। सोमवार की शाम दिल्ली पहुंचने के बाद बिजेंद्र प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स में अपना इलाज कराएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *