Press "Enter" to skip to content

नालंदा में हाद’सा: मजदूरी कर लौट रहे थे पिता-पुत्र, तेज रफ्तार वाहन ने मा’री ट’क्कर, मौ’त

नालंदा जिला अंतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय के समीप गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की ट’क्कर से पिता-पुत्र ज’ख्मी हो गए। इलाज के दौरान अधेड़ की मौ’त देर रात हो गई वहीं मृ’तक का पुत्र अब भी इलाजरत है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव निवासी स्वर्गीय रामाधीन प्रसाद सिंह के (55) वर्षीय पुत्र सुनील सिंह हैं। जबकिं जख्मी सुनील सिंह का पुत्र 34 वर्षीय मनीष कुमार है।

घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र मजदूरी करने के बाद अपने घर पैदल लौट रहे थे तभी देवी सराय में अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

जख्मी हालत में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सुनील सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। रास्ते में जाने के दौरान सुनील सिंह की मौत हो गई। वहीं मनीष कुमार अब भी इलाजरत है।

मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द करा दिया। दीपनगर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *