Press "Enter" to skip to content

बीजेपी के मंत्री, विधायकों और सांसदों को बिहार पुलिस पर नहीं भरोसा; तेजस्वी यादव का आरो’प

बिहार : विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरो’प लगाया है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति ख’राब है। इसीलिए भाजपा के उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक व सांसदों को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यकीन नहीं रहा।

भाजपा के अधिसंख्य नेताओं को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है, क्योंकि उन्हें अपनी ही डबल इंजन सरकार और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है।

जो उपमुख्यमंत्री, भाजपाई मंत्री, विधायक और सांसद स्वयं की सरकार में सुरक्षित नहीं महसूस करता है, व जनता को क्या सुरक्षा देगा।

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा विधायक अपनी शानो-शौकत व सुरक्षा के लिए राजकीय सुरक्षा बलों के बजाय केंद्रीय सुरक्षा बलों की शरण में हैं।

केंद्र सरकार बताए कि उसने बिहार में भाजपा के ही नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा क्यों दी है? क्या करदाताओं की खून-पसीने की कमाई इन नेताओं का शौक पूरा करने के लिए है? क्या प्रधानमंत्री चुनाव में इसी मंगलराज की बात करते थे?

Share This Article
More from PoliceMore posts in Police »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *