Press "Enter" to skip to content

फेसबुक पर बिहार की लाली से प्यार कर फंस गया यूपी का पुलिस वाला, अपना बनाने का वादा करना पड़ा महंगा

उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही की ह’त्या के मामले में कानपुर पुलिस ने उसकी प्रेमिका और उसके दोस्त को सिवान से गि’रफ्तार किया है। मृ’तक देश दीपक और उसकी प्रेमिका की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और दोनों अक्सर मिला भी करते थे। प्रेमिका से शादी का वादा कर मुकरने के बाद लालू ने खू’नी सा’जिश रच डाली।

मशरक नगर पंचायत के दक्षिण टोला में यूपी पुलिस ने धा’वा बोला। कानपुर पुलिस ने यहां से सुनील सहनी के पुत्र अभिषेक सहनी को दबोचा। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी कानपुर के बिल्हौर थाना में कार्यरत सिपाही देश दीपक की प्रेम प्रसंग में ह’त्या के मामले में की गई। इसके पूर्व मृ’त सिपाही की प्रेमिका को कानपुर पुलिस ने सिवान  में पकड़ा। मशरक में गि’रफ्तार अभिषेक उस मृ’त सिपाही की तथाकथित प्रेमिका का सहयोगी बताया गया है, जो सिपाही ह’त्याकांड में शामिल था। गिर’फ्तारी के बाद प्रेमिका और उसके सहयोगी को कानपुर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। प्रेमिका को सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव से गिर’फ्तार किया गया था।

फेसबुक पर ही दी दोस्ती

कानपुर पुलिस के अनुसार मृ’त सिपाही देश दीपक का फेसबुक के जरिए सिवान की लालसा उर्फ लाली से दोस्ती हुई थी। इसके बाद से लालसा कई बार बिल्हौर गई थी। वह देश दीपक के यहां ही रुकती थी। हालांकि पुलिस इस बारे में भी विस्तृत जांच कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि लालसा उर्फ लाली देश दीपक से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। इसी बीच ह’त्या के पहले 22 अप्रैल को देश दीपक ने कहीं और शादी कर ली। यह लालसा उर्फ लाली को अच्छी नहीं लगी। वह अब बदला लेना चाहती थी। वह एक बार फिर बिल्हौर गयी पर देश दीपक छुट्टी पर था। कुछ दिनों बाद वह छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटा। सिपाही देश दीपक थाने से कुछ दूरी पर किराए पर कमरा लेकर रहता था। उसी के कमरे में गला रे’तकर उसकी ह’त्या कर दी गई।
यूपी के दयापुर फिरोजाबाद गांव निवासी व कानपुर के बिल्हौर थाना में कार्यरत सिपाही देश दीपक की बीते दिनों पहले चापड़ से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी । इसमें कानपुर पुलिस ने सिपाही के मोबाइल का सीडीआर खंगालने के साथ ही उसके फोन पर जिन लोगों से अधिक बातचीत हुई उनके नंबर को सर्विलांस पर लिया गया। इसके बाद सिवान व सारण से हत्या का कनेक्शन मिला तो कानपुर पुलिस यहां पहुंची। कानपुर की पुलिस टीम ने बताया कि और दो लोगों की तलाश की जा रही है जो इस हत्या से जुड़े हैं।
Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *