Press "Enter" to skip to content

पोशाक और साइकिल योजना से लड़कियों की संख्या स्कूलों में बढ़ी : सीएम नीतीश का दावा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब से हमें काम करने का मौका मिला लड़कियों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं चलाई।

पहले हाई स्कूलों में लड़कियां कम पढ़ती थीं। हमने अपने पहले कार्यकाल में लड़कियों के लिए पोशाक और साइकिल योजना चलाई, जिससे स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिला’फ अपने स्तर से भी आवाज बुलंद करें।

उन्होंने कहा कि दहेज लेने से बड़ा अन्याय कोई दूसरा नहीं है। मगध महिला कॉलेज परिसर में नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री अपना संबोधन दे रहे थे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *