Press "Enter" to skip to content

मोतिहारी में दो सगे भाई की ह’त्या : बारात में हुए विवा’द के बाद चा’कू गो’दा

मोतिहारी में दो पक्षों के बीच हुए आपसी वि’वाद में जमकर मार’पीट हुई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को चा’कू गो’द कर मौ’त के घा’ट उता’र दिया। दरअसल, बिंदेश्वरी सहनी के घर मे लड़की की शादी थी। बारात में नितेश ठाकुर से किसी बात को लेकर वि’वाद हुआ। उस वक्त तो सब शांत थे।

लेकिन, बारात विदाई के बाद बिंदेश्वरी सहनी और उसके परिवार के अन्य लोग मिल कर नितेश की पि’टाई करने लगे। भाई को पि’टता देख नितेश का बड़ा भाई प्रिंस भी आ गया। इस दौरान दोनों पर चा’कू से ह’मला कर दिया। इसमें नितेश की घट’नास्थल पर ही मौ’त हो गई। वहीं, प्रिंस का इलाज के दौरान जान चली गई। पूरा मामला केसरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव की है।

प्रिंस की 26 मई को होनी थी शादी

मृतक प्रिंस ठाकुर की शादी से पहले ही अ’र्थी उठ गई। चाचा धीरज ठाकुर ने बताया कि प्रिंस ठाकुर की शादी तय हो गई थी। 26 मई को कोटवा थाना के डुमरा बारात जाने वाला था। इससे पहले ही उसकी ह’त्या हो गई।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति

नितेश और प्रिंस की ह’त्या के बाद गांव में तना’व की स्थिति उत्पन हो गई है। दोनों पक्ष के लोगों मे तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

चकिया एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि गांव में आए बारातियों के साथ विवाद हो गया था। इससे नाराज विन्देश्वरी सहनी और उसके लोगों ने दोनों भाई को मार डाला। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बिंदेश्वरी सहनी, नरेश सहनी और विक्रम सहनी शामिल हैं। अब तक आवेदन नहीं मिला है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *