बिहार के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग व्यवस्था बेहतर होगी, जल्द ही 8853 एएनएम की बहाली की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा 8853 एएनएम (ऑक्जीलियर नर्स मिडवाइफ) की नियुक्ति के लिए सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) में सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची के आधार पर साक्षात्कर के कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी गई है।
कुल पद के विरुद्ध डेढ़ गुणा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। 24 मार्च से 13 अप्रैल तक साक्षात्कार होगा। प्रतिदिन दो पालियों में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। हर पाली में क्रमांक के अनुसार 350 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। हालांकि, अंतिम दिन 13 अप्रैल को प्रथम में 355 और दूसरी पाली में 354 अभ्यर्थी हैं। संविदा के आधार पर बहाली की जाएगी।
राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा पिछले साल एएनएम के 8853 पद पर संविदा पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। निर्धारित योग्यता रखने वालों को उक्त पद के लिए 1 से 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। बाद में आवेदन की तिथि बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई। आवेदनों की जांच के बाद 25 और 26 अक्टूबर को अभ्यर्थियों का सीबीटी लिया गया था। इस टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची तैयार की गई, जिसमें कुल 8853 पद के विरुद्ध करीब डेढ़ गुणा 12609 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है।
राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुसार बहाली में आरक्षण रोस्टर का अक्षरशः अनुपालन किया गया है। कुल 8853 पदों में से अनारक्षित वर्ग में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2177 और महिला उम्मीदवारों के लिए 1167 सीटें तय की गई हैं। इसी तरह एमबीसी वर्ग के लिए पुरुषों में 1088 और महिलाओं में 597 सीटें तय हुई हैं।
बीसी वर्ग में पुरुषों के लिए 606 और महिलाओं के लिए 314 सीटें जबकि, एससी वर्ग में पुरुषों के लिए 995 और महिलाओं के लिए 531 सीटें तय हैं। एसटी के लिए कुल 106 सीटें, डब्ल्यूबीसी के लिए 284 सीटें और आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 988 सीटें आरक्षित हैं। आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को सीबीटी का प्रवेश पत्र, दो रंगीन फोटो, शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।

बिहार में जल्द होगी 8853 एएनएम की बहाली, डेढ़ गुना उम्मीदवार चयनित, जानें किस तारीख से होगा इंटरव्यू
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
- पाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं दिव्यांग ने कर दी मांग, हमको नीतीश कुमार की ही सरकार चाहिए
- बिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीर
- बिहार में कचरे से ऊर्जा बनाने की तैयारी, 4 शहरों में लगेंगे CBG प्लांट; नगर निकाय देंगे जमीन
- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित
- बिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानी
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- श’राब तस्क’रों का पीछा करना पड़ा भारी! सीवान में उत्पाद विभाग की टीम को घेरकर ह’मला
- NTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खू’न से सना मिला श’व, ह’त्या की आशंका से इलाके में सनसनी
- मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वा’रदात! रात में घर से निकला था युवक … सुबह घर के पास मिली ला’श
- रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआत
- जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में ग्रामीण वित्तीय समावेशन पर जोर
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
- अस्पतालों से डिस्चार्ज होने के कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी खाते में नहीं पहुंची राशि
- मुजफ्फरपुर जिले में हिटवेव एक्शन प्लान लागू, डेडिकेटेड बेड तैयार
- अस्पताल में बेड पर पड़ा लावारिस मरीज इलाज के अभाव में हार गया जिंदगी से जंग
- लगातार की जा रही पहल, लोग समय रहते बीमारी की पहचान कर उचित उपचार कराएं
- धूल-धुएं से सांस की बीमारी का खतरा, खेती भी होगी बर्बाद, सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ लोग एकजुट
More from LatestMore posts in Latest »
- मुजफ्फरपुर की मेयर ने उत्तराखंड में ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स’ की 117वीं कार्यकारिणी बैठक को किया संबोधित
- स्वाद के चक्कर में बिगड़ रही सेहत, अच्छी आमदनी के चक्कर में हो रही अनदेखी
- पीएचडी में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, पैट पर रोक
- छत पर सो रहे थे लोग और घरों से लाखों का माल समेट कर चंपत हो गए चोर
- अस्पतालों से डिस्चार्ज होने के कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी खाते में नहीं पहुंची राशि
More from STATEMore posts in STATE »
- श’राब तस्क’रों का पीछा करना पड़ा भारी! सीवान में उत्पाद विभाग की टीम को घेरकर ह’मला
- NTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खू’न से सना मिला श’व, ह’त्या की आशंका से इलाके में सनसनी
- मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वा’रदात! रात में घर से निकला था युवक … सुबह घर के पास मिली ला’श
- रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआत
- जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में ग्रामीण वित्तीय समावेशन पर जोर


















Be First to Comment