Press "Enter" to skip to content

पटना : बिहार के साढ़े तीन लाख शिक्षकों का बढ़ गया वेतन, अप्रैल से ही मिलेगा एरियर

पटना : सूबे के पंचायती राज और नगर निकायों के प्रारंभिक विद्यालयों से लेकर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत साढ़े तीन लाख शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अब बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।

शिक्षकोंे को उनके 15 प्रतिशत बढ़े हुए वेतन का ऑनलाइन कैलकुलेटर से जल्द ही निर्धारण कर दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन कैलकुलेटर तैयार कराया जा रहा है।

इसके लिए शुक्रवार को शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने आदेश जारी कर दिया। इसके अनुसार, 15 प्रतिशत बढ़े हुए वेतन का भुगतान एक अप्रैल, 2021 के प्रभाव से होगा। एक अप्रैल, 2021 के प्रभाव से शिक्षकों के मूल वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

जानकारी हो कि शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए 5,200 से 20,200 के वेतनमान के साथ ग्रेड पे 2,000, 2,400 और 2,800 लागू है। उन्हें समय-समय पर राज्य सरकार के कर्मियों के अनुरूप घोषित महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता, मकान किराया भत्ता और वार्षिक वेतन वृद्धि का भी लाभ मिलेगा।

ग्रेड पे की देयता उनकी सेवा के दो वर्ष पूरा होने के बाद देय होगी। शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए पे-मैट्रिक्स तय है। इस बीच वर्तमान वेतन संरचना में सुधार के लिए राज्य सरकार ने एक अप्रैल, 2021 के प्रभाव से उनके मूल वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि का आदेश 29 अगस्त, 2020 को जारी किया था। उसके बाद वेतन निर्धारण के लिए गत मार्च में फाइल वित्त विभाग को भेजी गई थी। वित्त विभाग के परामर्श के बाद शिक्षा विभाग ने वेतन निर्धारण का आदेश जारी किया है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *