सीवान : ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत रविवार को देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर फील्ड आउरटरीच ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का आयोजन सीवान के राजेंद्र पार्क में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिवान की सांसद कविता सिंह और स्वतंत्रता सेनानी मुंसी सिंह थे। सिवान की सांसद कविता सिंह ने सबसे पहले देश रत्न राजेन्द्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घटान किया। इस मौके पर सिवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।





















Be First to Comment