Press "Enter" to skip to content

पटना : मंत्री ने गंगा घाटों पर छठ की तैयारियों का लिया जायजा

पटना : छठ महापर्व को देखते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को पटना नगर निगम के आयुक्त हिमांशु शर्मा के साथ राजधानी के गंगा घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने गंगा घाटों पर छठ पर्व को देखते हुए चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री नितिन नवीन ने मौके पर मौजूद पटना नगर निगम के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये। उन्होंने छठ पर्व को लेकर सारी व्यवस्था समय से दुरुस्त करने को कहा।

इस दौरान मंत्री के आते ही स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गयी। सभी मंत्री के दौरे के बारे में जानने को उत्सुक दिखे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *