Press "Enter" to skip to content

पटना : दुल्ली घाट के किनारे से मिला युवक का श’व, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप

पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के दुल्ली घाट गंगा किनारे से शुक्रवार को एक युवक का श’व मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने उसकी ह’त्या का आरोप लगाया है।

इधर, श’व मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने श’व को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने युवक की पहचान छोटी पहाड़ी निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की ह’त्या की गई है या फिर गंगा नदी में डूबने से उसकी मौ’त हुई है।

पीड़ित परिजनों ने युवक की ह’त्या का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। युवक के पिता बिरजू कुमार ने बताया कि किसी लड़के ने फोन कर के अभिषेक को बुलाया था। इसके बाद ही उसका श’व मिला है।

पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए बताया कि पोस्ट’मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की इसकी मौ’त कैसे हुई है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *