पूर्वी चम्पारण : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। जबकि पूर्वी चंपारण जिले में दूसरे चरण का मतदान शुरू है। जिले के घोड़ासहन और तुरकौलिया प्रखंडों की 28 पंचायतों के लिए सुबह सात बजे से हीं वोटिंग शुरु हो चुकी है।
यहां पर पंचायत चुनाव के प्रति मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। सभी अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं। इस बार के मतदान में महिलाओं की संख्या भी उल्लेखनीय दिख रही है।
जिला के घोड़ासहन और तुरकौलिया प्रखंडों में हो रहे मतदान को स्वच्छ और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 10 जोनल और 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति हुई है। 210 पीसीसीपी की तैनाती हुई है।
सभी बूथों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गयी है। यहां पर पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिला के घोड़ासहन और तुरकौलिया प्रखंड के 28 पंचायतों में हो रहे मतदान में कुल 2 लाख 95 हजार 763 मतदाता मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे । वही दोनों जगहों पे 3,627 प्रत्यसी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
घोड़ासहन प्रखंड की 14 पंचायतों में 188 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।जहां 1 लाख 14 हजार और 596 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। घोड़ासहन में 1,937 प्रत्याशी मैदान में हैं।जिसमें 147 मुखिया,1122 वार्ड सदस्य,184 पंसस,54 जिप सदस्य,94 सरपंच और 336 पंच पद के उम्मीदवार हैं।
वहीं तुरकौलिया प्रखंड की 14 पंचायतों के एक हजार 81 हजार 167 मतदाता 188 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तुरकौलिया प्रखंड में विभिन्न पदों पर 1,690 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।जिसमें मुखिया के पद पर 94, वार्ड सदस्य के 981, पंचायत समिति सदस्य के 137, जिला परिषद सदस्य के 31,सरपंच के 31 और पंच के 358 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है।
Be First to Comment