पटना : बालू खनन में मलाई खाने वाले अफसरों के घर आर्थिक अपराध इकाई की रेड जारी है। ऐसे अफसरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल बिहार सरकार के एक अधिकारी के दो ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ये अधिकारी हैं संजय कुमार, जो कि खान और खनिज विभाग के सहायक निदेशक हैं।

आय से अधिक संपत्ति मामले में आईपीएस समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों पर इओयू पहले ही नकेल कस चुकी है। इसी कड़ी में अब सहायक निदेशक के आवास सहित दुकानों पर छापेमारी जारी है।

संजय कुमार के पटना के आर्य कुमार रोड और मेडिकल शॉप के साथ-साथ खेतान मार्केट स्थित खुशी लहंगा स्टोर में छापेमारी चल रही है।

कई अन्य अधिकारियों के यहां छापेमारी के दौरान करोड़ो की अवैध संपत्ति का खुलासा हो चुका है। फिलहाल यहां भी छापेमारी जारी है, जिसके बाद कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
















Be First to Comment