Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : कुशल संगठनकर्ता थे कैलाशपति मिश्रा : विधानसभा अध्यक्ष

भाजपा के नेता रहे स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती मुजफ्फरपुर के रामदयालू नगर स्थित होटल अतिथि में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कैलाशपति मिश्र विचार मंच की ओर से किया गया।

समारोह में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल, भाजपा विधान पार्षद डॉ. संजय पासवान, कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र, भाजपा विधायक राणा रंधीर सिंह और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष दिलमणि देवी समेत अन्य शामिल हुए।

इस दौरान सभी नेताओं ने स्व. कैलाशपति मिश्र की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं ने कैलाशपति मिश्र के किये गये कार्यों को याद किया। सभी ने उन्हें एक महान नेता बताया।

सभा के दौरान बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कैलाशपति मिश्र एक ऐसे बागवान थे, जिन्होंने संगठन को बाग की तरह हर तरह के फूलों से सजाया। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल, राजनेता, कवि, संगठनकर्ता और भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र आने वाली पीढ़ी के लिए प्ररेणा श्रोत बने रहेंगे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि कैलाशपति मिश्र विचार मंच दल विशेष का नहीं, सभी दलों की रंगोली है। महान स्वतंत्रता सेनानी कैलाशपति मिश्र देश, प्रदेश, समाज एवं राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं के आदर्श थे।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *