Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : जिले के स्थापना दिवस पर फिल्मी एक्टर ने दीं शुभकामनाएं

गोपालगंज का 2 अक्टूबर को स्थापना दिवस था। इस मौके पर गोपालगंज के निवासी और बॉलीवुड के मशहूर फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी गोपालगंज जिलावासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि आज गोपालगंज ने 48 साल पूरा कर लिया है। स्थापना दिवस का यह 49वां साल है। 2 अक्टूबर 1973 को गोपालगंज की स्थापना हुई थी। वे दुनिया मे कहीं भी रहें, लेकिन उन्हें इस मौके पर गोपालगंज के लोगों की याद आती है।

पंकज ने कहा कि शरीर कहीं भी रहे लेकिन मन गोपालगंज में ही लगता है। जिला स्थापना दिवस के मौके पर गोपालगंज के निवासियों, जिला प्रशासन के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *