Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : पंचायत चुनाव के दौरान सरैया में प्रत्याशी पर फायरिंग

मुजफ्फरपुर : जिले के सरैया प्रखंड के जैतपुर ओपी के रामपुर विश्वनाथ पंचायत के निवर्तमान पंसस और उम्मीदवार राजन चौधरी पर अपराधियों ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि, वे बाल-बाल बच गये। गोली उनकी बाइक में लगी।

जानकारी के अनुसार, दो गोली टायर में और एक गोली लुकिंग ग्लास पर लगी। इस दौरान वे बाइक से कूदकर खेत में भाग गए। इससे उनकी जान बच गई। वहां से भागकर वे अपने घर पर पहुंचे।

फायरिंग की घटना के बाद गांव में दहशत का माहैल बन गया। बताया गया की राजन चौधरी उम्मीदवार भी हैं। पंचायत में चुनाव प्रक्रिया जारी थी। वे बाइक से अकेले क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया।

अपराधी अपनी बाइक ओवरटेक कर आगे निकल गये। इसके बाद बाइक घुमाकर सामने से आये और पीछे बैठे अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसने तीन गोलियां चलायीं। घटना के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले।

घटना की सूचना मिलने के बाद जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद छानबीन शुरू की गई। मौके से तीन खोखा बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पीड़ित राजन चौधरी ने बताया की दोनों अपराधियों ने चेहरा बांधा हुआ था। दोनों की उम्र 23-27 वर्ष के बीच आंकी गयी है।

पीड़ित ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। लेकिन, उन्होंने किसी को पहचानने से इन्कार किया है। इधर, एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया की घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *