Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : आपसी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, चार जख्मी

गोपालगंज जिले में आपसी विवाद को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक महिला सहित चार लोगों घायल हो गए हैं। इनमें से दो लोगों को गोली भी लगी है।

अचानक हुई गोलीबारी की घटना से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे पक्ष के लोग वहां से भाग निकले। इसी बीच पीड़ित परिजनों ने आनन-फानन में गोलीकांड में जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए कुचायकोट पीएचएचसी भर्ती कराया गया, जहां स्थिति को चिंताजनक देखते हुए पीएचसी के डॉक्टरों ने घायल चार लोगों को गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर, ग्रामीण राकेश शाही ने बताया कि बल्थरी गांव में विजय राय की मां का देहांत हुआ था। सभी लोग उनके दरवाजे पर सांत्वना देने पहुंचे हुए थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए।

इनमें से दो लोगों को गोली लगी है। सभी घायल कुचायकोट के बल्थरी गांव निवासी अंकित शाही, शुभम राय,रंजीत शाही और वीना देवी हैं। सभी का प्राथमिक उपचार गोपालगंज के सदर अस्पताल में चल रहा है।

बरहाल घटना की खबर मिलने के बाद सदर एसडीपीओ संजीव कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इस मामले के सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *