Press "Enter" to skip to content

पटना : 17 से सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी भाजपा : जायसवाल

मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा आम लोगों के लिए, आम लोगों द्वारा बनी और आम लोगों द्वारा संचालित पार्टी है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का आधार अंत्योदय है। अंत्योदय यानी अंतिम आदमी का उदय, जिसका प्रभाव भाजपा की नीतियों और रीतियों पर स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में हमारी पार्टी आगामी 17 सितंबर से ‘सेवा और समर्पण’ अभियान का आगाज करने वाली है।

जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सात अक्टूबर को समाप्त होगा। यानि यह अभियान 20 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर को ही हमारे प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भी है । इस दिन एक और सुखद संयोग है। 2001 में इसी दिन नरेंद्र मोदी ने पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर गुजरात की कमान संभाली थी।

उन्होंने कहा कि अब 2021 में उनका नाम मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री के तौर पर लगातार जनसेवा करने वाले राजनेता के तौर पर दर्ज हो जाएगा । ‘ सेवा और समर्पण ‘ का 20 दिनों तक चलना उनके इसी अनूठे रिकॉर्ड को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर को भाजपा के सभी जिला मुख्यालयों में प्रधानमन्त्री मोदी के व्यक्तित्व तथा कृतित्व से जुड़ी प्रदर्शनियां लगायी जाएंगी। उनकी नीतियों और देश के लिए किये गये कार्यों से जन-जन को अवगत कराने के लिए इस प्रदर्शनी को डिजिटल स्वरूप में नमो एप पर भी प्रसारित किया जाएगा।

जायसवाल ने कहा कि इस अभियान के दौरान अपने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते और उनका अभिनंदन करते हुए नई दिल्ली स्थित प्रधानमन्त्री कार्यालय पर पोस्टकार्ड के जरिए संदेश भी भेजा जाएगा।

 

डॉ. जायसवाल ने कहा कि इसी दौरान 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर उनके ‘अंत्योदय’ के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमन्त्री द्वारा किये गये कार्यों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। 2 अक्टूबर को जनता को बापू के सिद्धांतों, स्थानीय उत्पादों और खादी के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *