Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में लग रहे कूड़े के अंबार

मुजफ्फरपुर। भला शहर में सफाई कार्य कैसे हो। नगर निगम कर्मियों की सात दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। ऐसी स्थिति में सफाई की बात तो दूर है, शहर में कूृड़े का अंबार लग रहा है।

सफाई कर्मियों के हड़ताल रहने के कारण गली-मुहल्लों का सफाई कार्य पूरी तरह बंद है। शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े कचरे का अंबार लग गया है। मुहल्लों में बने नालियों की सफाई नहीं होने से बदबू निकलने लगी है। नाले के पानी उपटाकर आसपास बहने भी लगे हैं।

सड़कों की सफाई का कार्य भी पूरी बंद है। जमे कूड़े से अब दुर्गंध निकलने के कारण राहगीर परेशान हो रहे हैं। इससे आसपास के इलाकों में बीमारी फैलने की आशंका भी लोगों को परेशान कर रही है।

जानकारी हो कि शहर में सफाई के लिए नगर निगम में रखे गये 1400 सफाईकर्मी अभी हड़ताल पर है। इस कारण शहर के गोला, अंडीगोला, मोतीझील, सरैयागंज, पुरानी बाजार, नई बाजार, माड़ीपुर, बालूघाट, मझौलिया, इमलीचट्टी जैसे जगहों पर कूड़े का ढ़ेर लगा है।

शहर के प्रमुख जगह इमलीचट्टी सरकारी बस पड़ाव के पास कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा अब सड़क की ओर आ रहा है। यहां पर जमे कूड़े से बदबू निकल रही है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग नाक पर रूमाल रखकर आवागमन कर रहे हैं।

इधर, माड़ीपुर पुल के आगे गली के मुंह पर कचरा जमा है। मझौलिया रोड के मुख्य मार्ग के साथ ही राधा कृष्ण गली में जगह-जगह कचरा लगा है। सरैयागंज में पंकज मार्केट की ओर जाने वाली सड़क पर भी कूड़ा लगा है।

इसी से होकर मजबूरी में राहगीर आवागमन कर रहे है। हड़ताल के कारण सड़क की सफाई कार्य भी बंद है। मार्ग पर जमे धूल एवं कागज के टुकड़े जगह-जगह फसरे हुए हैं। कचरा हवा चलने के बाद आसपास उड़ कर जा रहा है। वहीं धूल राहगीर के आंखों में भी पड़ रहा है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *