Press "Enter" to skip to content

दरभंगा : केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी को कृषि बिल पर बहस की दी चुनौती

दरभंगा में सोमवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। इसमें भाग लेने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पहुंचे हैं। कार्यक्रम में दरभंगा और मधुबनी के सांसद सहित कई विधायक के साथ राज्यभर के सभी जिलों के भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी पहुंचे हैं।

बैठक के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की ओर से किसानों के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसी दौरान उन्होंने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को सीधे निशाने पर ले लिया। उन्होंने तेजस्वी यादव को कृषि बिल पर बहस करने की चुनौती भी दे डाली।

नित्यानंद राय ने यहां तक कहा कि अगर तेजस्वी यादव में आमने सामने बिल पर बहस करने की हिम्मत नहीं है तो फिर अपने पम्प्लेट से ही जनता को बता दें। तेजस्वी की कृषि बिल वापस लेने की मांग पर उन्होंने ये बातें कहीं।

उन्होंने बताया कि कांट्रैक्ट फार्मिंग के साथ एमएनपी आने से किसानोंे को अधिक फायदा होगा। इसके आने से किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नही होगी। कहीं के भी किसान आपस में ग्रुप बना कर यह काम कर सकते हैं। जब कभी भी किसान अजान बेचेंगे उन्हें उसका तय न्यूनतम कीमत मिलेगा ही।

मीडिया से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी के बाद किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मोदी सरकार में हुआ है। उन्होंने कांग्रेस सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि उनके राज में सभी योजनाओं के पैसे बिचौलिये खा जाते थे।

अब तो मोदी सरकार में पैसा सीधे गरीब किसानों के खाते में जाता है। नरेंद्र मोदी को देश का दूसरा विदेह बताते हुए कहा कि मिथिला के लोगों का जो सपना था, उसे पूरा किया गया है। नरेंद्र मोदी की सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं है और जो भ्रष्टाचार करेगा, जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाएगा।

कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के सवाल पर उन्होंने बताया कि वह राजनीतिक आंदोलन ज्यादा है किसान आंदोलन कम। उन्होंने दलील देते हुए कहा कि सोए हुए व्यक्ति को जगाया जा सकता है। सोने का नाटक कर रहे व्यक्ति को नहीं जगाया जा सकता है ।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *