मोतिहारीं में भीड़ तंत्र द्वरा कानून को हाथ में लेकर फैसला देने की एक तस्वीर सामने आई है। मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ कर लोगों की भीड़ ने बीच बाजार में जमकर पिटाई कर दी।

जरा आप भी देखिये इस तस्वीर को। किस तरह से लोग युवक को पकड़ कर पीट रहे हैं। यवक भीड़ से निकलने का प्रयास कर रहा है तो दूसरी ओर से लोग उसे पकड़ कर पीट रहे हैं।

हालांकि ये तस्वीर कोई अजीबोगरीब नहीं दिखती है। क्योंकि बिहार के विभिन्न इलाके से काननू कि धज्जियां उड़ाने वाली इस तरह की तस्वीरें आए दिन सामने आती रहती हैं।

आपको बतादें कि ये तस्वीर भी पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के कोदरिया से सामने आई है। मोबाइल छीन कर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने मिर्जापुर पेट्रोल पंप के समीप पकड़ लिया और खुद ही फैसला देते हुए भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई किया।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुलाकर युवक को सौंप दिया। बताया जाता है कि पकड़ा गया युवक रामपुर मनोरथ गांव का पवन सिंह है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल और चाकू बरामद किया है। घटना के बाद युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


















Be First to Comment