पटना स्थित भाजपा कार्यालय में अपने नियोजन की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायकों के पैनल में शामिल अभ्यर्थियों ने पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी द्वारा पैनल में शामिल लोगों की नियुक्ति नहीं करने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों द्वारा हंगामा करने के बाद पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने उनसे मुलाकात की।

उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति करने जा रही है। उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि भाजपा कार्यालय में भाजपा कोटे के मंत्रियों का प्रतिदिन जनता दरबार लगता है। इसी के तहत सोमवार को पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी लोगों की समस्याओं को सुनने आए हुए थे।




















Be First to Comment