सीतामढ़ी। प्राथमिक स्कूल मधुबनी में कोरोना का टीका लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। दर्जनों बुजुर्ग, महिलाएं और युवा कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लेने पहुंचे।

इस भीड़ में ज्यादातर ऐसे लोग आए थे जो पहली बार टीका लेने पहुंचने थे। बहुत कम ही ऐसे लोग मिले जो सेकंड डोज लेने आए थे।

मौके पर मौजूद निवर्तमान मुखिया रामाशंकर शाह ने बताया कि वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया था इसकी वजह से शिविर में ज्यादा लोग टीका लगवाने आए।
























Be First to Comment