बेगूसराय। राष्ट्रीय खेल दिवस पर सुविधाओं से वंचित खिलाड़ियों ने डीएम कार्यालय के सामने सड़क पर क्रिकेट खेलकर विरोध जताया।
खिलाड़ियों का कहना है कि बेगूसराय में प्रैक्टिस के लिए एक भी खेल स्टेडियम नहीं है। सरकार खिलाड़ियो कों न तो खेल का संसाधन ना ही सरकारी प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा रही है।
बेगूसराय डीएम ऑफिस परिसर में एक मात्र गांधी स्टेडियम है जो पूरी तरह से जर्जर हाल में है। बारिश होने पर जलजमाव से स्टेडियम में खेलना मुश्किल होता है।
उन्होंने बिहार सरकार से बेगूसराय में खेल स्टेडियम का निर्माण करने की मांग की ताकि यहां के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में भाग ले सके।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि बेगूसराय में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। यहां के लड़के, लड़कियां कबड्डी, फुटबॉल में देश स्तर पर काफी नाम कमाया है। लेकिन खिलाड़ियों को कोई सुविधा नहीं मिलती है।
खिलाड़ी मानस कुमार ने बताया कि खेलने के लिए स्टेडियम नहीं है। स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए ताकि खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सके।
Be First to Comment