Press "Enter" to skip to content

बेतिया : सिकरहना के जलस्तर में उफान, तिरूवाह के लोग भयभीत

मझौलिया- नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी और लगातार बारिश से सिकरहना नदी के पानी में उफान आ गया है। बढ़ते जलस्तर को देखकर तिरूवाह के लोग भयभीत है।

हरपुर गढ़वा के मुखिया साजिदा तब्बसुम और डुमरी के मुखिया अलका राय ने सीओ को जलस्तर बढ़ने की सूचना दी है। इसके अलावा पूरे प्रखंड क्षेत्र में जलजमाव हो गया है।

लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बुरा हाल मझौलिया के प्रशासनिक दफ्तर का है यहां पर आवागमन में कीचड़ की मोटी परत और जलजमाव के बीच से लोगों को जाना पड़ता है। बीडीओ के आवास के आसपास जलजमाव हो गया है, यहां से पैदल चलना भी मुश्किल है।

थाना गेट के सामने मुख्य सड़क पर जानलेवा गड्डा बन गया है, यहां पर प्रतिदिन कोई न कोई गड्ढा में गिर कर चोटिल हो रहा है। मिलगेट स्टेट बैंक के सामने जलजमाव की बुरी स्थिति है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *