मोतिहारी शहर के श्रीराम नगर गली में प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवायी की बर्ब’रतापूर्वक ह’त्या कर दी गयी। इससे शहर के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
गुरुवार को व्यवसायी का शव उसके घर से बरामद हुआ। व्यवसायी के हाथ-पैर बांध दिये गये थे। इसके बाद उनके मुंह पर पट्टी बांधने के बाद जह’रीली सूई देकर उनकी ह’त्या की गयी है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मोतिहारी के श्रीराम नगर गली में स्वर्ण व्यवसायी सच्चिदानंद प्रसाद की गला दबा कर ह’त्या कर दी गयी। उनके पैर और हाथ बांधे हुए थे। वहीं मुंह पर सेलो टेप चिपकाई गई थी।तीन मंजिल मकान के ग्राउंड फ्लोर पर व्यवसायी अपने संबंधी व एक नौकर के साथ रहते थे। उनका संबंधी उनकी दुकान में कारीगर का काम करता है।
घटना के बाद श’व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल पर एसपी नवीन चंद्र झा ने पहुंच कर मामले की जांच की। नगर व छतौनी पुलिस भी पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। एसपी ने उनके साथ रहे किशोर से आधे घंटे तक पूछताछ की। एसपी ने बताया कि पूरे घर को सील कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलायी जाएगी।
इस संबंध में पूछे जाने पर स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र सूरज सर्राफ ने बताया कि कल रात उनलोगों को सूचना मिली कि उनके दूसरे घर जहां पर उसके पिताजी अपने नौकर के साथ रहते थे में कुछ अज्ञात लोग घुस गए हैं और लूट पाट कर रहे हैं।
इसके बाद वे लोग पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुचे और देखा कि उनके पिताजी हाथ-पांव बांध दिये गये हैं। उनके मुंह पर पट्टी बंधी हुई। वहां दो-तीन नीडल भी पड़े हुए थे। जब वे लोग अपने पिता को लेकर डॉक्टर के पास गए तो उन्हें मृ’त घोषित कर दिया गया। परिजनों व उनके पुत्र के अनुसार ये ह’त्या लू’ट के क्रम में हुई है।
Be First to Comment