Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, दो छात्र जख्मी

मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र की महमदपुर महमदा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ससना की जर्जर छत का प्लास्टर गिर गया। इससे स्कूल परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

स्कूल की छत गिरने से दो छात्र जख्मी हो गये। दोनों छात्रों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही कराया गया। दोनों छात्र मामली रूप से जख्मी हुए थे।

इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि दो जर्जर रूम के सहारे उत्क्रमित विद्यालय चलाया जा रहा है। हमारे स्कूल में कुल 210 बच्चे नामांकित हैं।

उन्होंने बताया कि यह घटना कोई नई नहीं है। हमेशा बारिश में छत की परत टूटकर गिर जाती है और लोग जख्मी होते हैं।

उन्होंने बताया कि पहले भी सहायक शिक्षिका समेत कई बच्चे जख्मी हो चुके हैं। विद्यालय प्राचार्य द्वारा इसकी जानकारी विभाग को दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *