Press "Enter" to skip to content

पटना : कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को पटना में महानगर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

भाजपा के पटना स्थित कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पार्टी के बिहार के सह प्रभारी और सांसद हरीश द्विवेदी और केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को कोरोना की तीसरी लहर से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाने पर अधिक जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन के माध्यम से लोगों की मदद की जाएगी।

सांसद ने कहा सेवा ही संगठन कार्यक्रम में लोगो की कैसे अधिक से अधिक मदद की जाय ये तय किया जा रहा है। इसके लिए हर बूथ पर एक महिला और पुरुष को प्रशिक्षित कर सेवा के लिए लगाया जाएगा।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *