हाजीपुर के बाढ़ प्रभावित तेरसिया गांव में एक ओवरलोड नाव पोल से टकरा गई। इससे नाव फट गयी और डूब गई।

नाव पर दर्जनभर लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं अन्य लोग तैर कर बाहर निकल गये।

स्थनीय लोगों के अनुसार, नाव पर तेरसिया गांव के लोगों सवार थे। इनमें दूध बेचने वाला भी दूध लेकर आ रहा था। नाव को गंगा ब्रिज थाने के पास लोगो को लेकर आना था।

इसी दौरान गांधी सेतु के पाया नंबर एक के पास हादसा हो गया। जानकारी कि उक्त नाव मछली पकड़ने वाली छोटी नाव थी। इसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाने पर रोक है।

सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाका में इस नाव के चलाने पर रोक के बाद भी ऐसी नाव क्यों चल रही थी, यह जांच का विषय है।

बाढ़ प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें एक भी सरकारी नाव नहीं दी गयी है। इस कारण वे लोग छोटी नाव से आवागमन करते हैं।



















Be First to Comment