गोपालगंज जिले में जल जीवन हरियाली मिशन के तहत बर्ष 2021-2022 में बिहार सरकार के द्वारा 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत गोपालगंज जिले में 5 लाख 62 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इनमें से 2 लाख 21 हजार पौधों को 11 अगस्त को एक दिन में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रखंड और अंचल सहित सभी सरकारी भवन और सड़क किनारे 4 घंटे में 2 लाख 21 हजार पौधे लगाये जाने हैं।

जिले में कुल 2810 यूनिट पौधरोपण करना है। सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण करने पर 1 यूनिट में 2 वनपोषक तो वही निजी भूमि में पौधरोपण करने पर 1 यूनिट में 1 वनपोषक रखने का प्रावधान है।

गोपालगंज के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिले में 5 लाख 62 हजार पौधरोपण का लक्ष्य है। इसमें से कल 1 दिन में 4 घंटे में 2 लाख 21 हजार पौधरोपण करना है। पौधों की निगरानी के लिए जिले में कुल 4 हजार वनपोषक रखे जाएंगे। इनमें पचास प्रतिशत स्थानीय गरीब महिलाएं होंगी। उन्हें रोजगार तो मिलेगा ही, साथ ही मजदूरी के रुप में 8 दिनों की मजदूरी के हिसाब से 15 सौ 84 रुपये प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में भेजा जायेगा।

5 बर्षो में कुल 7 करोड़ 60 लाख रुपये वनपोषको को पौधों के रख रखाव व उत्तरजीविता के आधार पर दी जायेगी। पौधे का रिकॉर्ड रखा जायेगा ताकि कोई पौधा मृत होता है तो उसकी जगह पर उसी फल का पौधा लगाया जा सके।



















Be First to Comment