Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर शहर में बुधवार को बिहार छात्र संघ के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय पहुंच कर परीक्षा नियंत्रक को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा। उनकी मुख्य मांग वर्ष 2019 की सभी परीक्षाएं जल्द से जल्द कराने की थी। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगें जल्द से जल्द नहीं मानी गयी तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। छात्र नेताओं ने उन्हें अपनी मांगें पूरी करने के लिए 10 दिनों का समय दिया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों का भविष्य अंधकारमय बनाने पर तुला हुआ है। ा जल्द से जल्द परीक्षा का तिथि घोषित करें अन्यथा अब सरकार भी कोरोना का झांसा देकर आंदोलन करने को मना करेगी। इसके बाद भी हम लोग मानने वाले नहीं। करण सिंह ने कहा कि अगर हमारी मांग 10 दिनों के अंदर पूरी नहीं हुई तो हम लोग बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार होगा।

महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द प्राइवेट कॉलेज वाली सभी छात्राओं को कन्या उत्थान राशि मिलनी चाहिए।

इस मौके पर बिहार छात्र संघ के यूनिवर्सिटी अध्यक्ष आदित्य करण, यूनिवर्सिटी प्रभारी अवनीश राहुल, जिला उपाध्यक्ष तैयब खान व निहाल सिंह, जिला मंत्री बंटी सिंह, जिला कार्य समिति अध्यक्ष आदित्य झा, जिला आई टी सेल अध्यक्ष मयंक राज , महानगर कार्य समिति सदस्य छोटे लाल सह अभिषेक झा , ऋषिकेश ठाकुर एवं महिला मोर्चा टीम से जूही सिंह, मनीषा, सिवानी संभवी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *