Press "Enter" to skip to content

बीमा पॉलिसी में पत्नी का नाम बदलकर गर्लफ्रेंड का नाम दर्ज कराया, कलह गहराया तो पत्नी ने उठा लिया खौफ़नाक कदम

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मोदी टोला में सरकारी शिक्षक की पत्नी ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली. 23 वर्षीय रिया कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. रिया की शादी महज दो महीने पहले रूपेश कुमार से हुई थी.

मृतका के मायके वालों का कहना है कि रिया की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है. उन्होंने आरोप लगाया कि रूपेश का कटिहार में उसी स्कूल की एक महिला शिक्षक से प्रेम संबंध था, जिसका रिया विरोध करती थी. इसी वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ रहा था.

परिजनों ने आरोप लगया कि रूपेश ने अपने बैंक खाते और बीमा पॉलिसी में पत्नी का नाम बदलवाकर अपनी गर्लफ्रेंड को ही “रिया” नाम से दर्ज करवा दिया था. इस खुलासे के बाद से दंपति के बीच कलह गहराता चला गया.

रिया के पिता अरुण चौरसिया ने कहा, “8 जून को बेटी की शादी की थी. रक्षाबंधन के बाद जब वह ससुराल लौटी, तभी से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. दामाद का दूसरी लड़की से अफेयर था. उसी वजह से मेरी बेटी को मार दिया गया है.” मृतका के मौसा बबलू चौरसिया ने भी कहा कि आरोपी की गर्लफ्रेंड नवादा की रहने वाली है और कटिहार में शिक्षिका है.

घटना की सूचना पर सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतका के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी.

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *